श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी पहुंचे ब्रुनेई, क्राउन प्रिंस गाजी अल-मुहतार बिल्लाह ने किया स्वागत

PM Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के लिए ब्रुनेई पहुंचे। ब्रुनेई दारुस्सलाम में क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
PM Modi Brunei Visit

PM Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के लिए ब्रुनेई पहुंचे। ब्रुनेई दारुस्सलाम में क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक स्वागत के लिए ब्रुनेई पहुंचे। क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा विशेष है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और यह ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।”

ब्रुनेई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह ऐतिहासिक द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ब्रुनेई के शासक सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि ब्रुनेई से प्रधानमंत्री मोदी 4 सितंबर को सिंगापुर जाएंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि “अगले दो दिनों में मैं ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर का दौरा करूंगा। इन देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान भारत के इन देशों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम राजनयिक संबंधों ने 40 शानदार वर्ष पूरे कर लिए हैं। मैं महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मिलने के लिए उत्सुक हूं। सिंगापुर में मैं राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग के साथ बात करूंगा। हम प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज