श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Parshuram Dwadashi 2024: क्यों मनाई जाती है परशुराम द्वादशी, जानें तिथि-समय

इस वर्ष परशुराम द्वादशी 19 मई को मनाई जाएगी। ऐसे में चलिए जानते हैं क्यों मनाई जाती है परशुराम द्वादशी और क्या है पूजा विधि। पढ़ें पूरी खबर...
parshuram dwadashi 2024 date parshuram dwadashi puja vidhi

Parshuram Dwadashi 2024: हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर परशुराम द्वादशी मनाई जाती है। इस दिन परशुराम जी की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है, जो इसे पूरी शिद्दत से करता है, उसे संतान की प्राप्ति हो सकती है। इस वर्ष परशुराम द्वादशी 19 मई को मनाई जाएगी। ऐसे में चलिए जानते हैं क्यों मनाई जाती है परशुराम द्वादशी और क्या है पूजा विधि।

परशुराम द्वादशी का महत्व

पुराणों के अनुसार, परशुराम ने घोर तपस्या की और उनकी तपस्या से खुश होकर, भगवान शिव ने उन्हें भार्गवास्त्र अर्थात परशु अस्त्र प्रदान किया। माना जाता है कि परशुराम द्वादशी के दिन ही भगवान शिव ने परशुराम जी को दिव्य परशु अस्त्र प्रदान किया था। यह अस्त्र उन्हें पृथ्वी पर बढ़ रहे अर्धम का नाश करने के लिए सौंपा था।

परशुराम द्वादशी 2024 तिथि और समय

द्वादशी तिथि आरंभ – दोपहर 1:50 बजे, 19 मई 2024

द्वादशी तिथि समाप्त – 3:59 अपराह्न, 20 मई 2024

परशुराम द्वादशी की पूजा विधि

ऐसी मान्यता है कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। फिर घर के मंदिर में चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु और परशुराम जी की तस्वीर या मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद गंगाजल या किसी शुद्ध जल से सभी मूर्ति को पवित्र करें। परशुराम जी का ध्यान करते हुए 21 पीले फूल अर्पित करें और इसके साथ ही पीले रंग की मिठाई भी जरूर चढ़ाएं। भोग में तुलसी पत्र डालना न भूलें। अंत में परशुराम जी की कथा सुनें और उनके मंत्रों का जाप करें।

इन मंत्रों का जाप करें

कहा जाता है कि परशुराम द्वादशी के दिन इन मंत्रों का जाप करने से किसी भी व्यक्ति की सभी मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाती है। इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।

ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।।
‘ॐ रां रां ॐ रां रां परशुहस्ताय नम:।।
‘ॐ ब्रह्मक्षत्राय विद्महे क्षत्रियान्ताय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्।।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले