श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

राज्यसभा में अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी पार्टियां, जानिए कौन कहां से जा रहा है राज्यसभा

rajya sabha election 2024 | rajya sabha | bjp | shreshth bharat |

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश राज्य से चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महराई को मैदान में उतारा है। वहीं, ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्य सभा भेजने की तैयारी है।

आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सभी पार्टियां राज्यसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जुटी हैं। बुधवार यानि आज बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश राज्य से चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का फैसला किया है। वहीं पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री ओडिशा से चुनाव लड़ेगें।

दरअसल, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटें खाली होनी है। इन सीटों के लिए राज्य में 27 फरवरी को चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें भाजपा ने बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ से राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी है। हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायण कृष्णसा, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से समिक भट्टाचार्य चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन लड़ेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी