Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक ही फ्लाइट से दिल्ली आए नीतीश और तेजस्वी, BJP को लगेगा बड़ा झटका?

Nitish Kumar Tejashwi Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की एक फोटो ने बीजेपी की चिंताएं बढ़ी दी हैं। पढ़ें, पूरी खबर...
Nitish Kumar tejashwi yadav: एक ही फ्लाइट से दिल्ली आए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

Nitish Kumar Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए। इस चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। हालांकि, बीजेपी को सबसे ज्यादा 240 सीटें मिली हैं। इस तरह बीजेपी को इस बार सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इस बीच एक फोटो सामने आई है, जिसने बीजेपी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस फोटो में नीतीश और तेजस्वी एक साथ नजर आ रहे हैं।

एक ही फ्लाइट से आए Nitish Kumar और Tejashwi Yadav

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली आए हैं। इस फोटो से कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार फिर से महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

Nitish Kumar और Tejashwi Yadav गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

बता दें कि आज दिल्ली में इंडी गठबंधन और एनडीए की बैठक होने वाली है। इसी सिलसिले में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार दिल्ली आए हैं। दोनों की फ्लाइट एक ही थी। दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार ने अपने आवास पर एक बैठक की थी, जिसमें जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान भी शामिल हुए थे। हालांकि, बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं।

कहीं जीते तो कहीं मिली हार, कुछ ऐसा रहा फिल्मी सितारों का चुनावी रिपोर्ट

एनडीए एकजुट है: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम नीतीश कुमार को बधाई देने के लिए आए हैं। उन्होंने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है। हमने बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया। चिराग ने कहा कि एनडीए एकजुट है। किसी को कहीं से कोई ऑफर नहीं आया है। एनडीए मजबूती से लगातार तीसरी बार केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। नरेंद्र मोदी ही पीएम बनेंगे।

इन 17 सीटों पर जीते मुस्लिम उम्मीदवार, युसूफ पठान भी जाएंगे संसद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड