श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कहीं जीते तो कहीं मिली हार, कुछ ऐसा रहा फिल्मी सितारों का चुनावी रिपोर्ट कार्ड

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है। इस बार कई सितारों ने राजनीति में अपना भाग्य आजमाया। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा था कि उनके पसंदीदा सेलेब्स चुनाव में क्या कमाल दिखाते हैं
lok sabha election| election result 2024| shreshth bharat

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है। इस बार कई सितारों ने राजनीति में अपना भाग्य आजमाया। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा था कि उनके पसंदीदा सेलेब्स चुनाव में क्या कमाल दिखाते हैं तो चलिए जानते हैं कि किस स्टार के सितारे बुलंदी पर पहुंचे और किस को हार का सामना करना पड़ा।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। एक्ट्रेस ने 74755 वोटों से जीत दर्ज की है। कंगना ने इस लोकसभा चुनाव से राजनीति में एंट्री मारी है। उनके राजनीति में उतरने की खबर ने सबको चौंका दिया था। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वह अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। कंगना के इस फैसले को कुछ लोगों ने सराहा तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की।

अरुण गोविल

अरुण गोविल को मेरठ-हापुड़ सीट से जीत मिली है। उन्होंने 10,585 वोटों से जीत दर्ज की है। रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ के ‘श्रीराम’ यानी अरुण गोविल आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ा।

राज बब्बर

राज बब्बर को बीजेपी के उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह ने 75,079 वोटों से हराया है। बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने 1996 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे। उस चुनाव में अटल जी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बब्बर ने एक्टिग की दुनिया से ज्यादा समय सियासत में गुजारा। इस बार उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से तीसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश धनगर को 2,93,407 लाख वोटों से हराया। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के राजनीतिक करियर की शुरुआत 15 साल पहले हुई थी। हेमा साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं।

रवि किशन

रवि किशन को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है। उन्होंने सपा की काजल निषाद को 1,03,526 वोटों से हराया है। भोजपुरी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले रवि किशन ने साल 2017 में बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद साल 2019 में वे गोरखपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। एक्टर की गोरखपुर में पकड़ मजबूत है।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से जीत मिली है। मनोज ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को 1,38,778 मतों के अंतर से हराया। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने साल 2009 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़े थे, जिसमें योगी आदित्यनाथ से उन्हें करारी हार मिली थी। इसके बाद मनोज साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीता।

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से फिर से जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 59,564 वोटों से जीत हासिल की है।
वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस तक के साथ अपना राजनीतिक सफर तय कर चुके हैं। एक्टर ने साल 2022 में तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की। उन्होंने आसनसोल लोक सभा सीट से चुनाव लड़ा। वह तीन बार एमपी रह चुके हैं।

सायोनी घोष

सायोनी घोष ने भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली को 2,58,201 वोटों से मात दी है। सायोनी ने पश्चिम बंगाल के जादवपुर से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। बंगाली फिल्मों और टेलीविजन एक्ट्रेस सायोनी ने साल 2021 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस पार्टी से की। इसी साल सायोनी को पार्टी की तरफ से युवा शाखा का अध्यक्ष घोषित किया गया था।

पवन सिंह

पवन सिंह काराकाट सीट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। पवन को 87 हजार से अधिक वोटों से हार मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी मां चाहती हैं कि वो लोकसभा चुनाव लड़ें। फिर पवन सिंह बिहार के रोहतास जिले की काराकाट सीट से चुनाव मैदान में उतरे। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा से था।

काजल निषाद

काजल निषाद को गोरखपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। वह रवि किशन से 1,03,526 वोटों के अंतर से हारी हैं।
काजल निषाद ने अपने सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ की थी। साल 2012 में कांग्रेस ने काजल को यूपी की गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अब तक एक भी चुनाव नहीं जीता है।

सुरेश गोपी

बीजेपी ने केरल में पहली बार कमल खिला दिया है। मलयालम एक्टर सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट पर 74 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। सुरेश गोपी कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। एक्टर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में सुरेश को इसी सीट पर कांग्रेस के टीएन प्रतापन ने हराया था।

यह भी पढ़े- इन 17 सीटों पर जीते मुस्लिम उम्मीदवार, युसूफ पठान भी जाएंगे संसद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई