श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई में इमारत का हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत, 13 घायल

Mumbai Building Collapses: मुंबई में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मुंबई में एक हादसा हो गया है। शनिवार को मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबीना मंजिल नामक इमारत की बालकनी के कुछ हिस्से गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
Mumbai building collapses

Mumbai Building Collapses: मुंबई में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मुंबई में एक हादसा हो गया है। शनिवार को मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबीना मंजिल नामक इमारत की बालकनी के कुछ हिस्से गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। यह घटना शनिवार को सुबह 11 बजे ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई।

बीएमसी ने कहा, दूसरी और तीसरी मंजिल का बालकनी वाला हिस्सा और स्लैब वाला हिस्सा, साथ ही ऊपरी चार मंजिला संरचना आंशिक रूप से ढह गई थी और कुछ हिस्से अनिश्चित रूप से लटके हुए थे।

बता दें, चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर सात से आठ लोग फंसे हुए थे, जानकारी मिलते ही वहां पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और नागरिक कर्मचारियों के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालकनी का कुछ हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जबकि कुछ अन्य हिस्से अनिश्चित रूप से लटके हुए देखे गए।

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश ने मुंबई थम सा गया है, जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में बारिश के बाद व्यवधानों का आंकलन किया और प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया, ताकि लगातार हो रही बारिश के बाद नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य