श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने टिकट न मिलने की वजह से BJP से दिया इस्तीफा

Minister Ranjit Singh Chautala Resign BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 4 सितंबर को जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने 9 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया।
Minister Ranjit Singh Chautala Resign BJP

Minister Ranjit Singh Chautala Resign BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 4 सितंबर को जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने 9 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया। इसी बीच हरियाणा सरकार में मौजूदा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने टिकट न मिलने की वजह से इस्तीफा दे दिया है। इससे सूबे की सियासत में हलचल मच गई है।

रणजीत सिंह ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा टिकट नहीं दिए जाने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। वहीं,  9 मौजूदा विधायकों का टिकट कटने की वजह से भाजपा के बीच असंतोष बढ़ गया है।

मीडिया से बात करते हुए रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, “मैं रानिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा। यह मेरे क्षेत्र के लोगों का फैसला है। मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।” भाजपा ने रानिया सीट से शीशपाल कंबोज को मैदान में उतारा है।

बीजेपी द्वारा मौजूदा विधायकों को टिकट न देने का यह फैसला पार्टी के भीतर असंतोष का कारण बनता दिख रहा है। रणजीत सिंह चौटाला ने यह भी स्पष्ट किया कि वह रानियां से ही चुनाव लड़ेंगे। चाहे उसके लिए उन्हें निर्दलीय चुनाव  क्यों न लड़ना पड़े।

ये भी पढ़ें- SC में केजरीवाल की याचिका सुनवाई जारी, वकील ने दी ये दलीलें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज