Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

LPG Price: आज से महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, चेक कर लें नए रेट

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ऑयल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
LPG Price Hike From| SHRESHTH BHARAT

LPG Price Hike From 1st October: अक्टूबर महीने के पहले दिन यानी कि मंगलवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ऑयल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

इन शहरों में इतने महंगे हुए गैस सिलेंडर

यह बढ़ोतरी 19 KG वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में किया गया है। 14 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। नई कीमतों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़कर अब 1740 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

यह नए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं। मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1605 रुपये से बढ़कर 1692.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में 1802.50 रुपये में मिलने वाले ये एलपीजी सिलेंडर अब 1850.50 रुपये में मिलेंगे। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 1903 हो गई है (LPG Price Hike)।

CM आतिशी की याचिका पर कोर्ट ने BJP नेता प्रवीण शंकर कपूर को जारी किया

घरेलू सिलेंडर के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया है।

आइजोल पहुंचे इंद्र सेना रेड्डी, कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में ली शपथ

महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर दाम को 100 रुपये तक कम किया था। तब से ही इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोलकाता में एक सिलेंडर की कीमत 829 रुपये, दिल्ली में 803 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये पर बना हुआ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार