Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

EVM और VVPAT का मिलान कर सकते हैं हारे हुए प्रत्याशी, EC ने सुनाया अहम फैसला

चुनाव आयोग ने SOP जारी किया है और दूसरे-तीसरे स्थान पर आने वाले प्रत्याशियों को यह सुविधा देने का ऐलान किया है, इस नियम के अनुसार किसी भी हलके में कुल ईवीएम वीवीपैट सेट की संख्या...
Lost candidates can match EVM and VVPAT election commission big announcement read here in detail

Election Commission: लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आए थे, जिसके बाद से निर्वाचन आयोग को 8 उम्मीदवारों की शिकायत और दोबारा मिलान के आवेदन आ चुके हैं। इनमें मशीन, डाटा गितनी, मिलान और माइक्रोचिप से गड़बड़ी या छेड़छाड़ की आशंकाएं जताई गई हैं।

निर्वाचन आयोग का बड़ा एलान

चुनाव आयोग ने SOP जारी किया है और दूसरे-तीसरे स्थान पर आने वाले प्रत्याशियों को यह सुविधा देने का ऐलान किया है, इस नियम के अनुसार किसी भी हलके में कुल ईवीएम वीवीपैट सेट की संख्या के 5 फीसदी का मिलान औचक तौर किया जाता है। इस संख्या के दायरे में प्रत्याशी अपनी विशिष्ट पसंद के बूथ और ईवीएम की क्रम संख्या बताते हुए जांच का अनुरोध कर समुचित शुल्क चुकाकर कर सकते हैं।

एडवांस जमा करनी पड़ेगी इतनी रकम

आयोग के अधिकारियों की मानें तो, लोकसभा चुनाव के दौरान EVM और VVPAT के मेमोरी वेरिफिकेशन के लिए प्रति मशीन 40 हजार रुपए और उस पर 18 फीसदी का जीएसटी एडवांस जमा करना पड़ता है। आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम सभी के सामने डाटा वेरिफाई करती है।

अगर ईवीएम डाटा और पर्चियों के बीच अनियमितता यानी गड़बड़ पाई गई, तो कार्रवाई होगी और शिकायतकर्ता को पूरा शुल्क वापस किया जाएगा। शिकायत सही नहीं हुई तो शुल्क जब्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- संगठन सरकार से बड़ा है…केशव प्रसाद मौर्य के पोस्ट ने यूपी की राजनीति में मचाई हलचल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा