श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

4th Phase Voting: कानपुर में मतदान के दौरान EVM मशीन में खराबी

Lok Sabha Election 6th Phase

Lok Sabha Election 2024 4th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच ईवीएम मशीन के खराब होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर जिले में मतदान के दौरान कैंट के ऑक्सफोर्ड स्कूल में ईवीएम मशीन में अचानक खराबी आ गई। वहीं, सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय लहरपुर कंपोजिट में ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग करीब आधे घंटे तक बाधित रही। इस दौरान मतदाता मतदान केंद्र के बाहर बैठे रहे।

देशभर में सात चरणों के तहत लोकसभा चुनाव होना है। चौथे चरण में यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, इनमें शाहजहांपुर , खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई , मिश्रिख , उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा , कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच लोकसभा सीटे शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक होना है।

इन सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए 130 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। इन उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला 2 करोड़ 46 लाख से अधिक मतदाता करेंगे, जिनमें एक करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष मतदाता, एक करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता और 947 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इन सभी 13 सीटों पर कुल 26588 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र 2498 उन्नाव लोकसभा सीट में हैं।

इस चरण में सबसे दिलचस्प चुनाव कन्नोज का है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कांटे की टक्कर है। इसके अलावा, उन्नाव में मौजूदा भाजपा सांसद साक्षी महाराज का मुकाबला सपा की अनु टंडन से है। बता दें, चौथे चरण में यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, इन सभी सीटों पर साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका