Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok sabha Election 2024: 121 सांसद अनपढ़, 359 5वीं पास; ADR रिपोर्ट

Association for Democratic Reforms (ADR) की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पर प्रकाश डाला गया है। एडीआर के मुताबिक, चुनाव लड़ रहे 8360 उम्मीदवारों में से 8337 पढ़ें-लिखे हैं। वहीं, 121 अनपढ़...
LEADER | MEMBER OF PARLIAMENT | LOKSABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

ADR Report: लोकसभा चुनाव के पांच चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इस बीच Association for Democratic Reforms (ADR) की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पर प्रकाश डाला गया है। एडीआर के मुताबिक, चुनाव लड़ रहे 8360 उम्मीदवारों में से 8337 पढ़ें-लिखे हैं। वहीं, 121 अनपढ़ हैं।

एडीआर के मुताबिक, 359 उम्मीदवार पांचवीं क्लास तक, 647 उम्मीदवार आठवीं तक और 1303 उम्मीदवार 12वीं तक पढ़े हैं। वहीं, 1502 उम्मीदवारों ने स्नातक, जबकि 198 उम्मीदवारों ने पीएचडी किया हुआ है।

एडीआर ने लोकसभा का चुनाव लड़ रहे 8360 उम्मीदवारों में से 121 को छोड़कर शैक्षणिक योग्यता का विश्लेषण करके एक रिपोर्ट बनाई है। इस रिपोर्ट को प्रत्याशी के द्वारा दायर हलफनामे से जानकारी लेकर बनाई गई है।

छठे चरण में, 332 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं कक्षा के बीच बताई है, जबकि 487उम्मीदवार  स्नातक या उच्चतर शिक्षा ग्रहण की है। वहीं, 22 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं।  12 उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं, जबकि 13 निरक्षर हैं।

सातवें चरण में 402 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा तक बताया है, जबकि 430 उम्मीदवार स्नातक या उच्चतर शिक्षा हासिल की है। इन उम्मीदवारों में से 20 डिप्लोमा धारक हैं। वहीं, 26 उम्मीदवार साक्षर, जबकि 24 निरक्षर हैं।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के  7वें चरण का मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, पांचवें चरण में 62.2 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन ओडिशा के कंधमाल सीट पर दोबारा गुरुवार को मतदान होना है। यहां मतदान दोबारा होने के बाद कुल मतदान के आंकड़े बदल सकते हैं।

चुनाव आयोग ने मतदान के बाद अंतिम आंकड़ा जारी किया था। आयोग के अनुसार, पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और 5409 ट्रांसजेंडर समेत कुल 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत थे। इस चरण में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही थी। इस चरण में 61.48 फीसदी पुरुषों और 63 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा