Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुल इतनी संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार, पढ़ें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024 | Congress Leader Kanhaiya Kumar | Kanhaiya Kumar

Kanhaiya Kumar: देश में लोकसभा चुनाव का महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव के तीन चरण समाप्त हो चुके हैं। कई प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। शेष चरणों के लिए मतदान 13 मई से 1 जून के बीच होंगे। इस चुनाव में कई सीटें हैं जहां सबकी नजरें टिकी हुई हैं, ऐसी ही एक सीट राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट है। यह सीट इन दिन चर्चाओं में है। कांग्रेस ने इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार को उतारा है।

उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान कन्हैया कुमार ने चुनावी हलफनामा भी दिया है, जिसमें अपनी संपत्ति के बारे में जिक्र किया है। आईए जानते हैं कि कन्हैया कुमार ने अपने हलफनामें में क्या-क्या बताया…

कुल 10.72 लाख संपत्ति के हैं मालिक

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की उम्र 37 वर्ष है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में कुल 10.72 लाख रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने कुल 5.57 लाख रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। इस तरह से बीते पांच साल में उनकी संपत्ति दोगुना रफ्तार से बढ़ी है।

बेगूसराय के मतदाता हैं कन्हैया

वह द‍िल्‍ली के मतदाता भी नहीं हैं। वह ब‍िहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के मतदाता हैं। वित्तवर्ष 2022-23 के लिए दायर आईटीआर में उन्होंने अपनी सालाना आय 18,328 रुपए दिखाई है। इसके अलावा कन्‍हैया कुमार ने 2021-22 में 70,000 रुपए, 2020-21 में 1,95,759 रुपए, 2019-20 में 90,189 रुपए और 2018-19 में 1,65,049 रुपए की आय दिखाई है।

कन्हैया के पास है खेतीहर जमीन, नहीं है खुद का घर

शपथ पत्र में कन्हैया ने बताया है कि इस समय उनके पास 1.28 लाख रुपये नकद हैं। कन्हैया के दो बैंक खातों में 6.79 लाख रुपये जमा हैं। इस तरह से कांग्रेस नेता ने अपने हलफनामे में 8.07 लाख रुपये की चल संपत्ति की जानकारी दी है। कन्हैया कुमार ने दिए हलफनामे में बताया है कि उनके पास खुद का घर नहीं है। उनके पास खुद की एक खेतीहर जमीन है। अगर चल और अचल दोनों संपत्तियों की बात करें तो कन्हैया कुमार के पास कुल 10.72 लाख रूपये की संपत्ति है। कांग्रेस कैंड‍िडेट कन्‍हैया के पास क‍िसी प्रकार का कोई बैंक लोन, व‍ित्तीय देनदारी या फ‍िर कोई अन्‍य देनदारी बकाया नहीं है। उनके पास कोई वाहन नहीं है और क‍िसी प्रकार की एफडी, शेयर, गोल्‍ड, ज्‍वेलरी या डायमंड भी नहीं है।

सात मामले हैं दर्ज

अपने शपथ पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया ने बताया कि उनके खिलाफ सात मामले चल रहे हैं। इनमें से पांच मामले बिहार में है।

अविवाहित हैं कन्हैया

हलफनामा में बताया है क‍ि उन्‍होंने अभी शादी नहीं की है, वो अव‍िवाह‍ित हैं। व्‍यवसाय के रूप में उन्‍होंने समाज सेवा को दर्शाया है। वहीं, आय के साधन में ब्‍याज, प्रकाशन की रॉयल‍िटी को दर्शाया गया है। दरअसल, कन्‍हैया कुमार ने कई क‍िताब भी ल‍िखी हैं, ज‍िनकी उनको रॉयल‍िटी म‍िलती रहती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग