Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहले चरण के 16.63 करोड़ वोटर्स के लिए क्या है चुनाव आयोग की तैयारी

first phase election 2024

Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए भारत में 19 अप्रैल को पहले फेज का मतदान है। आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होगा। पहले चरण में 28 राज्यों के अलावा 8 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा। इस दौरान चुनाव आयोग ने एक रिलीज के दौरान बताया है कि 16.63 करोड़ वोटर्स मतदान देने के लिए योग्य हैं।

सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग

इसके लिए 1.87 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 18 लोग वोटिंग को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा, लोकतंत्र के महापर्व के लिए इलेक्शन कमीशन मतदाताओं का स्वागत करने के लिए सभी तैयारियां कर चुका है। कल 18वीं लोकसभा के लिए पहले फेज का मतदान होगा।

पहले चरण में सभी अन्य फेज की तुलना में सबसे ज्यादा संसदीय सीट पर मतदान होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त होगी।

वोटरों में कितने पुरुष कितनी महिलाएं

इन वोटरों में 8.4 करोड़ पुरुष हैं, 8.23 करोड़ महिलाएं हैं। इसके अलावा 11,371 थर्ड जेंडर हैं। इस बार 35.67 लाख ऐसे वोटर हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। 3.51 करोड़ वोटर ऐसे होंगे जो 20-29 साल की ऐज ग्रुप के हैं।

चुनाव आयोग ने बताया कि चुनावी व्यवस्था को सम्पन्न करने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेनें और लगभग 1 लाख वाहन तैनात किए गए हैं। इनके जरिए मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने का कामकाज देखा गया है।

इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती होगी। 50% से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके जरिए चुनाव आयोग पूरी सतर्कता के साथ मतदान केंद्रों पर नजर बनाए रखेगा। इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।

मतदाताओं को आजादी से वोट डालने के लिए ये इंतजाम

कुल 4627 फ्लाइंग स्क्वाड, 5208 स्टेटिस्टिक्स निगरानी टीम, 2028 वीडियो निगरानी टीम और 1255 वीडियो टीमें इस काम पर लगेंगी जिससे मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचाया जा सके। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी रख रही हैं।

देश की सड़क, समुद्री और हवाई सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 1374 अंतरराज्यीय और 162 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों पर शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त वस्तुओं के गैर कानूनी प्रवाह पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इसके अलावा 14.14 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 85 साल से ऊपर है। 13.89 लाख PwD मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही जबरदस्त सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा