Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CGHS को कराना होगा Ayushman Card  से लिंक, वरना नहीं होगा फ्री में इलाज

New Project (1)

अगर आप आमतौर पर इलाज के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। तो अब आपको CGSH बेनिफिशियरी आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकांउट से लिंक करना जरूरी होगा। सरकार ने 1 अप्रैल से इस नियम को लागू कर दिया है। 30 अप्रैल तक इसे लिंक करने का समय दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसको लेकर प्रेस रिलीज करते हुए कहा कि सभी लाभार्थियों को अपनी CGSH बेनिफिशियरी आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकांउट से लिंक करना जरूरी होगा। इसके लिए सभी को 30 दिनों का समय दिया गया है।

सीजीएसएच योजना क्या है

केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना यानी Central Government Health Scheme या CGHS। इस योजना का लाभ सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवार को मिलता है. इसके तहत उन्हें अस्पताल का बिल या फिर महंगी दवाइयां खरीदने के लिए अपने रुपये खर्च नहीं करने पड़ते।

आयुष्मान योजना क्या है

दरअसल, देश में आज भी कई ऐसे गरीब है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होने के कारण अपना इलाज सही ढंग से नहीं करा पाते हैं। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के माध्यम से भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है।

ऐसे करें आवदेन

भारत सरकार की इस योजना का अगर आप भी लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है) को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाकर आवेदन करना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी