Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेपर में “जय श्री राम” लिखना पड़ा भारी, जानें क्या हुई कार्रवाई

Veer Bahadur Singh Purvanchal University | PAPER | JAI SHREE RAM | SHRESHTH BHARAT

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के टीचरों का अजब कारनामा सामने आया है। छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में “जय श्री राम” व क्रिकेटरों के नाम लिखे थे और अध्यापकों ने उन्हें पास भी कर दिया है। हालांकि अब इस मामले में कार्रवाई की गई है और दोनों आरोपी शिक्षक डॉ. विनय वर्मा और डॉ. आशुतोष गुप्ता को बर्खास्त कर दिया है।

कॉपी में लिखा था जय श्री राम

जांच में पता चला कि छात्रों ने कॉपी में जय श्री राम, जय हनुमान और अन्य बातें लिखी हैं। इसके बाद भी कॉपी चेकिंग में छात्रों को नंबर दे दिए गए। छात्र नेताओं ने मामले की शिकायत पीएम, सीएम, राज्यपाल व कुलपति से कर कार्रवाई की मांग की थी।छात्र नेता दिव्यांशु सिंह ने पीएम, सीएम,राज्यपाल व कुलपति को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से शून्य अंक पाने वाले छात्रों को भी 60 फीसदी से अधिक अंक देकर उन्हें पास कर दिया गया है।

रिश्वत लेने का आरोप

शिकायतकर्ता दिव्यांशु सिंह का आरोप था कि फार्मेसी संस्थान के कुछ शिक्षकों द्वारा रिश्वत लेकर छात्रों को नंबर दे दिए गए थे, जो उत्तर पुस्तिका के दोबारा मूल्यांकन कराए जाने पर सामने आ गया। राजभवन द्वारा विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र लिखकर प्रकरण में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

जांच में मिले सबूत

इस मामले में पूर्वांचल विश्विद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना ने बताया कि डी-फार्मा के फर्स्ट ईयर के दो छात्रों की शिकायत की गई थी, कि इनको ज्यादा नंबर दिए गए हैं। जिसकी समिति बनाकर जांच कराई गई। जांच करने पर समिति ने रिपोर्ट में यह पाया कि छात्रों को ज्यादा नंबर दिए गए हैं। कॉपी में जय श्री राम व क्रिकेटरों के नाम लिखने की बात पर कुलपति ने बताया कि उन्होंने जय श्री राम लिखी कॉपी तो नहीं देखी, लेकिन एक कॉपी ऐसी थी जिसमें ऐसा कोई उत्तर नहीं लिखा था, जिसके आधार पर छात्र को अंक दिए गए थे। उस कॉपी की लिखावट बिल्कुल स्पष्ट नहीं थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार