Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Land For Job Case: लालू-तेजस्वी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नौकरी के बदले जमीन से जुड़े घोटाले मामले में तीनों लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तलब किया है।
Land For Job Case

Land For Job Case: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नौकरी के बदले जमीन से जुड़े घोटाले मामले में तीनों लोगों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तलब किया है।

कोर्ट ने इस घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अन्य आरोपियों को भी बुलाया है। सभी को कोर्ट ने 7 अक्तूबर को पेश होने का आदेश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 अगस्त को 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। आरोप पत्र दायर किए जाने वालों में से 4 आरोपियों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, तेजस्वी और अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले में कोर्ट ने अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी के लिए भी समन जारी किया है।

कोर्ट का कहना है कि इस केस में तेज प्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक थे। कोर्ट ने उन्हें भी समन जारी कर बुलाया है।

NPS Vatsalya Scheme: अब बच्चों को भी मिलेंगी पेंशन, आज इस खास योजना की होगी शुरुआत

क्या है पूरा मामला?

लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि जब वो रेलवे मंत्री थे, तब वो नौकरी के बदले जमीन से जुड़े घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है।

साल 2004 से 2009 के दौरान कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं। इन नौकरियों के बदले लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के लोगों और एक कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम की थी। इस मामले में CBI ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ FIR दर्ज की है। CBI ने विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप लगाया है।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, जानें खास

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही