Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, जानें खास बातें

जम्मू कश्मीर में आज यानी 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में कश्मीर घाटी की 16 सीटें और जम्मू संभाग की 8 सीटों पर वोटिंग की जा रही है।
Jammu Kashmir Assembly Election 2024| SHRESHTH BHARAT

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में आज यानी 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। पहले चरण में 24 सीटों पर कुल 219 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस चरण में कश्मीर घाटी की 16 सीटें और जम्मू संभाग की 8 सीटों पर वोटिंग की जा रही है।

तीन चरण में होंगे चुनाव

जम्मू कश्मीर में 3 चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए अधिसूचना 20 अगस्त को जारी की गई थी। वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त थी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त रही। हरियाणा के साथ ही जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे भी 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में इतने लोग करेंगे मतदान

जम्मू कश्मीर में पहले चरण की 24 विधानसभा सीटों पर 23,27,580 वोटर वोट करने के पात्र हैं। इनमें से 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 लाख महिला और 60 अन्य मतदाता शामिल हैं।

कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने मनोज वर्मा, ट्रेनी डॉक्टर्स की मांग पर

कितने मतदान केंद्र हैं?

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) हो रहा है। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 24 विधानसभा सीटों पर कुल 3276 मतदान केंद्र बनाए हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्र, महिलाओं के लिए पिंक स्टेशन, युवाओं के लिए मतदान केंद्र और ग्रीन मतदान केंद्र भी बनाए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड