श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Helicopter Crash: पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग थे सवार

पुणे जिले के पौड गांव के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे। यह हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था।
Helicopter Crash

Helicopter Crash: पुणे में मौसम बेहद ही खराब है। पुणे में जमकर बारिश हो रही है। भारी बारिश के बीच 4 लोगों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, पुणे जिले के पौड गांव के पास यह हादसा हुआ।

यह हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों में से कैप्टन को चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने जानकारी दी कि पुणे जिले के पौड गांव के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि यह हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। देशमुख ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों में से कैप्टन को ज्यादा चोटें आईं हैं। कैप्टन को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

हेलीकॉप्टर AW 139 ने मुंबई के जुहू से उड़ान भरी थी और हैदराबाद जा रहा था, जब यह पौड इलाके में पहुंचा तब दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 5 नहीं, 6 दिन का होगा टेस्ट मैच

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना