Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रामलला के सामने दंडवत हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

Kerala Governor Arif Mohammed Khan | ram temple | ayodhya | shreshth bharat

Kerala Governor Arif Mohammed Khan: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। आम आदमी से लेकर वीआईपी तक रामलला के दर्शन करने के लिए बेहद उत्सुक है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और दंडवत प्रणाम किया।

राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का बालस्वरूप अत्यंत मनमोहक है। रामलला की आंखों में मासूमियत, होठों पर मुस्कान और चेहरे पर गजब का तेज भक्तों को आकर्षित कर उनके पास ले आता है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी खुद को राम मंदिर आने से नहीं रोक सके। उन्होंने बुधवार को रामलला के दर्शन किए और दंडवत प्रणाम किया। राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह जनवरी से अब तक दो बार अयोध्या आ चुके हैं। उनका जो भाव उस समय था, वही भाव आज भी है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से सिर्फ खुशी नहीं, गर्व की अनुभूति हो रही है। हर हिंदुस्तानी राम मंदिर के निर्माण से गौरवान्वित है।

आरिफ मोहम्मद खान ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रामभक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। वह श्रद्धा भाव के साथ रामलला के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

रामलला के दर्शन करने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय से मुलाकात की। वहीं, चम्पत राय ने राज्यपाल को रामचरितमानस भेंट की। इससे पहले, आरिफ मोहम्मद खान का महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अधिकारियों ने स्वागत किया। राज्यपाल के अयोध्या दौरे को लेकर एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही