Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ये हैं वो वकील जो लड़ रहे AAP के लिए कानूनी लड़ाई…

Abhishek Manu Singhvi | Kapil Sibal | Rahul Mehra | Lawyers | AAP

AAP Legal Defence: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी और उसके राजनेता राजधानी की अदालतों में कई मामलों में केस लड़ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं केजरीवाल के जेल में जाने के बाद वकीलों की एक पूरी टीम उन्हें सलाह दे रही थी। केजरीवाल की लीगल टीम को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी सलाह दे रहे थे तो वहीं, सुप्रीम कोर्ट में जब बहस करने की बारी आई तो भी अभिषेक मनु सिंघवी ही आगे थे। आज हम आपको सीएम अरविंद केजरीवाल की वकीलों की उस टीम के बारे में बताएंगे, जिसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

अभिषेक मनु सिंघवी

सबसे पहले बात करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी की, जो अदालतों के समक्ष पार्टी की मौजूदा लड़ाई में सबसे आगे हैं और आम आदमी पार्टी की सबसे ज्यादा मदद कर रहे हैं। वरिष्ठ वकील दिल्ली हाईकोर्ट के साथ-साथ दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले की सुनवाई करने वाली स्पेशल कोर्ट के समक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें प्रमुख आप नेता शामिल हैं। अभिषेक मनु सिंघवी एक भारतीय वरिष्ठ वकील और राजनीतिज्ञ हैं। राजनीतिज्ञ के रूप में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और भारतीय संसद के वर्तमान सदस्य हैं, जो भारतीय संसद के ऊपरी सदन, राज्य सभा में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं। वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में से एक हैं ।

कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में मानव संसाधन मंत्रालय में मंत्री थे। कपिल सिब्बल दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। चौदहवीं लोकसभा के गठन के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विज्ञान और तकनीकी मामलों के साथ भू वैज्ञानिक मामलों के कैबिनेट मंत्री रहे। कपिल सिब्बल ने 2016 हिंदी फिल्म शोरगुल के लिए गीत “तेरे बिना” और “मस्त हवा” के गीतों को लिखा है। 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन के लिए पेश हुए।

राहुल मेहरा

वरिष्ठ अधिवक्ता बनने से पहले राहुल मेहरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में आप सरकार के स्थायी वकील के रूप में प्रतिनिधित्व किया। वह विभिन्न मंचों पर पार्टी के नेताओं के लिए कई मामलों में पेश हुए। राहुल मेहरा कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राजधानी में ऑक्सीजन संकट से संबंधित दिल्ली हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान मामले में दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए थे।

एन हरिहरन

2018 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट का मामला सुर्खियों में आया था। 1986 बैच के नौकरशाह प्रकाश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर एक बैठक के दौरान आप विधायकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया समेत एक दर्जन आप विधायकों पर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया। तब हरिहरन ही थे जिन्होंने केजरीवाल के लिए बहस की और उन्हें राहत दिलाई।

बीएस जून

ऐसा माना जाता है कि जून ट्रायल कोर्ट विशेषज्ञ हैं। वह आप विधायकों के खिलाफ दर्ज अधिकांश मामलों में पेश हुए हैं, जिनमें केजरीवाल, सिसोदिया और गोपाल राय के खिलाफ दंगा का मामला भी शामिल है, जिन पर 2012 में तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए मामला दर्ज किया गया था। बीएस जून ने इस मामले में आप विधायकों के लिए जमकर पैरवी की थी। बीएस जून ने कई मौकों पर सीएम और डिप्टी सीएम और अमानतुल्ला खान, प्रकाश जारवाल और इमरान हुसैन सहित कई AAP विधायकों का प्रतिनिधित्व किया है।

साल 2020 में AAP के टिकट पर बीएस जून ने चुनाव लड़ा और विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया। वह अब दिल्ली विधानसभा में बिजवासन विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें AAP मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

ऋषिकेश कुमार और मोहम्मद इरशाद

ऋषिकेश कुमार और मोहम्मद इरशाद ने पार्टी नेताओं के खिलाफ कई मामलों पर काम किया है। कानूनी प्रतिनिधित्व के अलावा दोनों वकीलों को पार्टी की कानूनी रणनीति में समन्वय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों वकील दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा