श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली में हो सकती है बारिश, जानें उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast: पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला, जबकि पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Weather Forecast: पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला, जबकि पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं का असर दिखेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों का मौसम

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी और बिहार में तेज हवाओं के साथ शुष्क मौसम बना रहेगा। स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में सोमवार (3 मार्च) को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.8 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार (4 मार्च) को दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ सुबह कुहासा भी देखने को मिलेगा।

बिहार और यूपी में मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 और 4 मार्च को बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी के प्रयागराज में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

दक्षिण भारत में मौसम का हाल

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों में तापमान पहले ही 36 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम