श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ISRO ने की स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी, भारत बना चौथा देश

ISRO SpaDeX Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। स्पेसडेक्स मिशन के तहत, भारतीय स्पेसक्राफ्ट की सफलतापूर्वक डॉकिंग पूरी कर ली है।
ISRO SpaDeX Mission

ISRO SpaDeX Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। स्पेसडेक्स मिशन के तहत, भारतीय स्पेसक्राफ्ट की सफलतापूर्वक डॉकिंग पूरी कर ली है। ISRO ने X पर इसकी जानकारी दी है। “भारत सफल स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। पूरी टीम को बधाई! भारत को बधाई।”

PM नरेंद्र मोदी ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर ISRO टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ताकत और हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा को दर्शाती है। यह हमारे आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

स्पैडेक्स मिशन का प्राथमिक उद्देश्य

स्पैडेक्स मिशन का प्राथमिक उद्देश्य दो छोटे अंतरिक्ष यान (एसडीएक्स01, जो चेज़र है और एसडीएक्स02, जो नाममात्र का लक्ष्य है) को कम-पृथ्वी वृत्ताकार कक्षा में मिलन, डॉकिंग और अनडॉकिंग के लिए आवश्यक तकनीक विकसित करना और प्रदर्शित करना है। इसरो ने 30 दिसंबर को स्पाडेक्स और अभिनव पेलोड के साथ पीएसएलवी-सी60 लॉन्च किया था।

क्या थी स्पेसडेक्स मिशन?

स्पेसडेक्स मिशन ISRO का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट को आपस में जोड़ना था। यह तकनीक बेहद कठिन और उन्नत मानी जाती है, जिसमें स्पेसक्राफ्ट को ऑर्बिट में सटीकता से जोड़ने के लिए हाई-टेक्नोलॉजी और सटीकता की आवश्यकता होती है। स्पेसडेक्स मिशन भारत के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों, जैसे अंतरिक्ष में लॉन्ग-ड्यूरेशन मिशन और अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा