Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi Assembly Election: EC के आदेश पर BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर रिपोर्ट दर्ज, जानें पूरा मामला

BJP Candidate Parvesh Verma: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कल भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अपना नामंकन किया। वहीं, क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को प्रवेश वर्मा को आचार संहिता का उल्लंघन...
BJP Candidate Parvesh Verma

BJP Candidate Parvesh Verma: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कल भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अपना नामंकन किया। वहीं, क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को प्रवेश वर्मा को आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच का आदेश दिया है।

क्या लगे हैं आरोप?

बता दें कि प्रवेश वर्मा पर वाल्मीकि मंदिर में मतदाताओं को जूते बाटने के आरोप लगे हैं। इसी को निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को आदेश देते हुए मामले जांच करके जल्द से जल्द कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

हालांकि, आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि मंदिर में सफाई कर्मचारियों के पैरों में जूते पहनाकर उनका सम्मान किया और जूते वितरित नहीं किए गए।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि वर्मा के खिलाफ शिकायत के आधार पर एक गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1) (ए) की धारा 123 के तहत, किसी उम्मीदवार या उनके एजेंट, या उम्मीदवार की सहमति से किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी मतदाताओं को कोई उपहार देना, वादा करना या कुछ वितरित करना भ्रष्ट आचरण माना जाता है।

शिकायतकर्ता ने सौंपे दो वीडियो

निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दो वीडियो भी सौंपे, जिनमें वर्मा कथित तौर पर महिलाओं को जूते ‘‘बांटते” दिख रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग