Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लीलावती अस्पताल में चल रही है सैफ अली खान की सर्जरी, जांच के लिए पुलिस की 7 टीम गठित

Saif Ali Khan Attack

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर आज सुबह चोर घुस आए। चोर घर में घुसने के बाद हाउस हेल्प के साथ हाथापाई करने लगे, जिसकी आवाज सुनकर खुद सैफ अली खान गए तो चोरों ने उन्हीं पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके कई गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि घटना के बाद पुलिस उनके घर पहुंची। अब पुलिस के लिए यह सिरदर्द बना हुआ है कि इतनी हाई सिक्योरिटी होने के बाद भी चोर घर में कैसे घुस आए।

हमले के बाद सैफ का पहला रिएक्शन आया सामने

वहीं, इस घटना को सुनने के बाद सैफ के फैंस में खलबली मच गई। हर कोई यह घटना सुनकर स्तब्ध हो गया। इस बीच एक्टर सैफ का अस्पताल से पहला रिएक्शन सामने आया है।

सैफ अली खान ने खुद इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि हमला हुआ है। सभी लोग शांति बनाए रखें। अभी मेरा इलाज चल रहा है। इस वक्त मैं पूरी तरह से खतरे से बाहर हूं। सैफ के हाथ के साथ उनके शरीर में भी कुछ जगह चोट आई हैं।

पुलिस ने हमले की जांच के लिए 7 टीम गठित की

बता दें कि सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने हमले की जांच के लिए 7 टीम गठित की हैं।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाउस हेल्प का बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस को हाउस हेल्प के रोल को लेकर संदेह है। हाउस हेल्प की मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सैफ के स्टाफ के 3 लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि हाउस हेल्प ने कथित चोर की एंट्री करवाई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड