Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

Interstate Human Trafficking Gang: देहरादून पुलिस ने अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य तीन नाबालिग बच्चियों को पैसों और नौकरी का लालच देकर बेचने के लिए दिल्ली से देहरादून लाए थे।
Interstate Human Trafficking Gang

Interstate Human Trafficking Gang: देहरादून पुलिस ने अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य तीन नाबालिग बच्चियों को पैसों और नौकरी का लालच देकर बेचने के लिए दिल्ली से देहरादून लाए थे।

देहरादून के पथरीबाग स्थित वेद सिटी के एक फ्लैट में तीनों नाबालिग बच्चियों को रखा गया था। फ्लैट में मौजूद महिला और पुरुष बच्चियों को बेचने की फिराक में थे।

दोनों आरोपियों की बातें सुनकर तीनों नाबालिग बच्चियों ने मौके का फायदा उठाते हुए बालकनी से कूदकर बाहर निकल गयी।
ISBT के पास नाबालिग तीनों बच्चियों को देखने के बाद उनसे पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ।

बच्चियों के द्वारा बताए गए फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला और अमरोहा निवासी दिग्विजय नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक बच्चियों को 1 लाख 10 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। पकड़े गए गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।

देहरादून पुलिस मानव तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए गैर राज्यों के लिए रवाना हो गई है। वहीं पटेलनगर कोतवाली में मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब सिनेमाघरों

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड