Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Release date of 'All We Imagine as Light': फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ अगले महीने नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Release date of 'All We Imagine as Light'

Release date of ‘All We Imagine as Light’: फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ अगले महीने नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले, अगले सप्ताह होने वाले ‘मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज’ (मामी) मुंबई फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर जारी किया जाएगा। फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री पुरस्कार मिला था।

राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन हाउस ‘स्पिरिट मीडिया’ ने 21 सितंबर को केरल के कुछ ही सिनेमाघरों में मलयालम-हिंदी फिल्म रिलीज की थी। फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ दो अक्टूबर को फ्रांस के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में मई में ग्रां प्री पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता कपाड़िया ने कहा कि वह देश के अन्य हिस्सों में भी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।

फिल्म निर्देशक ने अपने बयान में कहा, ‘‘भारत में नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्म के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि बहुत से लोग इसे देखने जाएंगे। किसी भी फिल्म निर्माता के लिए यह एक अद्भुत एहसास है।’’

कनी कुसरुति और दिव्या प्रभा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ केरल की दो नर्सों प्रभा और अनु की कहानी है, जो मुंबई में साथ रहती हैं। मलयालम में फिल्म का नाम ‘प्रभाय निनाचथेलम’ है।

मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में 18 अक्टूबर को फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ का प्रीमियर के साथ ही महोत्सव की शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें- इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, शरवरी संग दिखाएंगी कमाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड