Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM Modi in Srinagar: योग दिवस पर श्रीनगर से देश-दुनिया को संदेश देंगे PM मोदी

pm-modi-will-be-in-srinagar-on-international-yoga-day

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पीएम मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। उनका ये दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर जा रहे हैं। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल होंगे, जहां से देश और दुनिया को अपना संदेश देंगे। वहीं, पीएम मोदी के स्वागत के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पीएमओ की तरफ से जारी बयान

पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी 20 और 21 जून, 2024 को जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को शाम करीब 6 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

एसकेआईसीसी में होगा आयोजन

दरअसल, 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जाधव ने बताया कि इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है जो व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की दोहरी भूमिका को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि ‘‘योग सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हुए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को मजबूती देता है। हाल के वर्षों में लाखों लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी समुदायों पर योग के गहरे प्रभाव को दर्शाती है।’’

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का योग दिवस प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आया था और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड