Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय सेना को मिली हाइड्रोजन बस, 250-300 किमी का है माइलेज

भारतीय सेना को हाइड्रोजन बस मिली है। इस बस की खासियत है कि ये 30 किलो के टैंक पर 250-300 किमी का माइलेज देती है। इस बस में कुल 37 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। खास बात यह है कि इस बस को एक भारतीय कंपनी ने बनाया है।
Indian Army | Hydrogen Bus | shreshth bharat |

Indian Army gets Hydrogen Bus: भारतीय सेना के लिए खुशखबरी है। सेना को हाइड्रोजन बस मिली है। इस बस की खासियत है कि ये 30 किलो के टैंक पर 250-300 किमी का माइलेज देती है। इस बस में कुल 37 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इस बस को एक भारतीय कंपनी ने बनाया है। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य की उपस्थिति में सोमवार को भारतीय सेना और आईओसीएल के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया। इस दौरान भारतीय सेना को एक हाइड्रोजन ईंधन सेल बस भी प्राप्त हुई।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही सेना के लिए कुल 15 बसें आ रही हैं। सेना इनमें से एक बस का परीक्षण करेगी। ये बसें हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान खोजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये बस एक स्वच्छ और कुशल ईंधन का विकल्प प्रदान करती है। यह प्रक्रिया जलवाष्प को एकमात्र बाई प्रोडक्ट के रूप में छोड़ती है, इस प्रकार यह शून्य उत्सर्जन सुनिश्चित करती है।

आपको जानकारी दे दें, 21 मार्च 2023 को, भारतीय सेना ने उत्तरी सीमा पर ग्रीन हाइड्रोजन आधारित माइक्रोग्रिड पावर प्लांट की स्थापना के लिए नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के साथ समझौता किया था। भारतीय सेना ऐसा करने वाली पहली सरकारी इकाई थी।

सेना की ओर से कहा गया है कि इस बस का सेना में शामिल करना हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान खोजने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना नवाचार और पर्यावरण प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा