श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

गर्मी की छुट्टियां बितानी हैं तो करें इन 4 खूबसूरत जगहों का चयन

himachal pradesh | jammu kashmir | goa | uttarakhand | shreshth bharat

छुट्टियों के दिन आ चुके हैं। आप भी अपने परिवार के साथ किसी सुंदर जगह पर जाने की योजना बना रहे होंगे… तो आज आपको हम कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताएंगे, जहां आपको ठंडे और सुहावने मौसम के साथ सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं उन चार जगहों के बारे में, जहां आप इन गर्मियों की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ जा सकते हैं…

1.उत्तराखंड

यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और पर्वतीय स्थल भारत में प्रसिद्ध हैं। यहां औली, नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे स्थान हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं। एक खूबसूरत हिल स्टेशन है चोपता,  जो उत्तराखंड में है। यहां आपको ऊंचे पहाड़ और बर्फीली चोटियां दिखेंगी। गर्मियों में अगर ठंड का मजा लेना है तो यहां जरूर जाएं।

2.हिमाचल प्रदेश

यह भारत के उत्तरी राज्य में से एक है,  जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडे मौसम और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आप यहां पर सोलांग वैली, शिमला और डलहौजी जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं।

3.जम्मू-कश्मीर

यह भारत का  बहुत ही प्रसिद्ध छुट्टियों का स्थल है। बर्फीले ग्लेशियर, प्राचीन झीलें, विशाल घास के मैदान और आश्चर्यजनक बगीचें सभी के मन को भाते हैं। आप यहां श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम, अरु घाटी और युसमर्ग घाटी जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं।

4.गोवा

यह भारत का सबसे छोटा शहर है, जो बीचों के लिए अत्यंत मशहूर है। अगर आप पानी की लहरों की सरसराहट को महसूस करना चाहते हैं तो अपनी छुट्टियां बिताने यहां आएं। यहां का माहौल बहुत ही अपनापन महसूस कराता है। आप यहां पालोलेम बीच, बागा बीच, दुधसागर वॉटरफॉल, बॉम जिसस बसिलिका, अगुआडा किला और सैटर्डे नाइट मार्केट जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी