Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024: BJP प्रत्याशी करण भूषण के काफिले में ताबड़तोड़ फायरिंग

Karan Bhushan Singh | BJP candidate | shreshth bharat |

Karan Bhushan Singh: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव में उतरे बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्टी के समर्थक हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

यूपी की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसको लेकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। इस बीच शनिवार को भाजपा प्रत्याशी का काफिला विश्नोहरपुर से निकला और तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर की ओर पहुंचा तो पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। करण भूषण के समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की। इतना ही नहीं, भाजपा प्रत्याशी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को अपलोड भी किया गया।

अधिकारियों ने दिये जांच के आदेश

काफिले के दौरान आमजन को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि जिस जगह से काफिला गुजर रहा था, वहां जाम लग गया था। करण भूषण के समर्थकों ने भीड़ के बीच फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं, अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए।

करण भूषण सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश की कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका नाम सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर चर्चा में आया था, जबकि उनके बड़े भाई प्रतीक भूषण शरण सिंह गोंडा सीट से सदर विधायक हैं।

इस कारण नहीं दिया बृजभूषण को टिकट

बता दें, कैसरगंज सीट यूपी की हॉट सीट मानी जाती है। इस लोकसभा सीट पर बृजभूषण शरण सिंह की अच्छी पकड़ है, लेकिन कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न मामले में चल रही कार्रवाई के चलते भाजपा ने उनको उम्मीदवार नहीं बनाया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती