Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hathras Stampede Case: मुख्य आरोपी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Hathras Stampede Case

Hathras Stampede Case: हाथरस हादसे में इनामी मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और अन्य गिरफ्तार आरोपी संजू यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीसरे गिरफ्तार आरोपी को बाद में पेश किया जाएगा।हाथरस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को शुक्रवार देर रात दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे व गिरफ्तार अन्य आरोपी संजू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आज उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया था। उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

बता दें, हाथरस सत्संग हादसे (Hathras Satsang Stampede Incident) के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को शुक्रवार यानी बीती रात हाथरस पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से मधुकर को गिरफ्तार किया था। मधुकर को नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का राइट हैंड माना जाता है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। हादसे के बाद से वह फरार चल रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया है। उसे दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। मधुकर ही सत्संग कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था। हादसे के बाद बाबा ने उसी को कॉल किया था। मधुकर पहले जूनियर इंजीनियर था। बाद में वह बाबा का खास आदमी बन गया।

इस मामले में भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा कि देव प्रकाश मधुकर ने एसआईटी और एसटीएफ के सामने सरेंडर किया है। हमने पहले ही कहा था कि हम अग्रिम जमानत के लिए किसी भी अदालत में नहीं जाएंगे, क्योंकि हमने कुछ किया ही नहीं है। हमारा कोई अपराध नहीं है।

एपी सिंह ने कहा कि मधुकर को हृदय संबंधी समस्या है। इसलिए उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए और उसके साथ कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए।

Budget 2024: 23 जुलाई को वित्तमंत्री पेश करेंगी बजट, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग