Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा: दो निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का किया फैसला

Independent Candidate: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी को दो निर्दलीय विधायकों देवेंद्र कादयान और राजेश जून ने अपना समर्थन देने का फैसला किया है।
Haryana Independent Candidate

Haryana Independent Candidate: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी को दो निर्दलीय विधायकों देवेंद्र कादयान और राजेश जून ने अपना समर्थन देने का फैसला किया है।

जून कांग्रेस के बागी नेता हैं जबकि कादयान ने भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
कादयान ने सोनीपत जिले की गनौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंदी कुलदीप शर्मा को 35,209 मतों के अंतर से हराया। जून ने झज्जर जिले की बहादुरगढ़ सीट से अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी दिनेश कौशिक को हराया था।

विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले तीन निर्दलीय उम्मीदवारों में तीसरी विजयी प्रत्य़ाशी हिसार से भाजपा नेता नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हैं।

भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली ने बुधवार को कहा कि कादयान और जून ने भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अपना समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को दोनों निर्दलीय विधायकों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब से मुलाकात की।

धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा में भाजपा के चुनाव प्रभारी हैं, वहीं बिप्लव देव राज्य के सह-प्रभारी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की और सत्ता बरकरार रखी। भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट पर जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- UP: गोंडा में विशेष समुदाय के लोगों ने दुर्गा पंडाल में की पत्थरबाजी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना