Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा के विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

6वें चरण का मतदान जारी है। इस बीच गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है...
rakesh daulatabad passes away

RakeshDaulatabad Passes Away: हरियाणा के 10 संसदीय सीटों पर 6वें चरण का मतदान जारी है। इस बीच गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। 25 मई की सुबह 10:30 बजे उन्हे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों का लाख कोशिश के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सकता।

साल 2019 में लड़ा था निर्दलीय चुनाव

साल 2019 में उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें जीत भी हासिल हुई थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दिया था। दौलताबाद ने बीजेपी मनीष यादव को हराया था। उनकी छवि एक समाजसेवी के रुप में थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जताया दुख

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राकेश दौलताबाद के (RakeshDaulatabad Passes Away) निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। उनके अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है।” ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।परिवारजनों और समर्थकों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति

राज बब्बर ने दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने भी राकेश दौलताबाद के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा,’स्तब्ध हूं और बेहद दुःखी उनका हंसता मुस्कुराता चेहरा मेरी आंखों के आगे से नहीं हट रहा। गुड़गांव के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन की खबर ने झकझोर दिया है। परिवार को कैसे हौसला दूं। ये सब अचानक कैसे हो गया।मैं प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर परिजनों को संबल दें।’

यह भी पढे़ं- आज नई दिल्ली वासी करेंगे इन दो वकीलों के भविष्य का फैसला

कोविड में हुई थी छोटे भाई की मौत

राकेश दौलताबाद के निधन की खबर मिलते ही जेजेपी लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया और भाजपा नेता मुकेश पहलवान अस्पताल पहुंचे। बता दें कि दिवंगत विधायक के दो बच्चे हैं। दो साल पहले कोविड महामारी के दौरान उनके छोटे बेटे की मौत हो गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग