Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विधानसभा में आज सीएम नायाब सिंह सैनी की अग्नि परीक्षा, साबित करना होगा बहुमत

NAIB SINGH SAINI | BJP | ASSEMBLY | HARIYANA GOVERMENT | SHRESHTH BHARAT

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार में सीएम का चेहरा बदलकर एक बड़ा दाव खेला है। नायाब सिंह सैनी को हरियाणा के नए और 11वां मुख्यमंत्री बनाया गया है। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने आज राज्य विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया गया है। यह विशेष सत्र करीब 11 बजे से शुरु होगा। इस सत्र में सीएम नायाब सिंह सैनी अपना बहुमत साबित करेंगे। इसी दिन विधानसभा के नए स्पीकर का भी चुनाव होगा। इससे पहले हरियाणा सरकार में ज्ञान सिंह गुप्ता विधानसभा स्पीकर थे।

जब JJP और BJP के बीच गठबंधन टूटा तो गठबंधन टूटने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री और अपने पूरे कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। इसके बाद BJP ने एक बैठक बुलाई गई। बैठक में अर्जुन मुंडा और तरुण चौक को पर्यवेक्षक के रुप में शामिल किया गया है।

इस बैठक में एक चौंकाने वाला फैसला किया गया, इस फैसले ने हरियाणा के हर व्यक्ति को चौंका दिया। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री को ही बदल दिया गया। नायाब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री चुना गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा में 25% वोट ओबीसी की है। इसी वजह से हरियाणा में ओबीसी के कैंडिडेट को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

नायब सिंह सैनी ने करीब 5 बजें हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग