Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘सरकार हर क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाना चाहती है…’ झारखंड रेल हादसे पर बोले अखिलेश यादव

झारखंड के चक्रधरपुर के पास हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरने से दो लोगों की मौत के बाद केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है...
Jharkhand Rail Accident| shreshth bharat

Jharkhand Rail Accident: झारखंड के चक्रधरपुर के पास हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरने से दो लोगों की मौत के बाद केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार को झारखंड रेल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाना चाहती है।

सरकारी दावों के बावजूद दुर्घटनाएं क्यों हो रही हैं: अखिलेश यादव

झारखंड में रेल दुर्घटना और केरल में भूस्खलन पर सपा प्रमुख ने कहा, “ऐसा लगता है कि सरकार हर क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाना चाहती है। पेपर लीक की संख्या का भी रिकॉर्ड बनने जा रहा है। सुरक्षा और बड़े बजट के सरकारी दावों के बावजूद दुर्घटनाएँ क्यों हो रही हैं? कुछ समय पहले, भारत ने COP29 में भाग लिया और G20 भी आयोजित किया गया। उत्तराखंड में भी भूस्खलन हुआ है। सरकार को बताना चाहिए कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए वह क्या कर रही है।”

दरअसल, झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस का एक्सीडेंट हो गया। ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर रेलवे कर्मचारियों के साथ एआरएम, एडीआरएम और सीकेपी की टीमें पहुंची हैं।

दहेज में नहीं मिली कार, तो शादी के 15 दिन बाद ही पति ने की पत्नी की हत्या

पटरी से उतरे 18 कोच (Jharkhand Rail Accident)

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के सुबह करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराबम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास 18 कोच के पटरी से उतरने की सूचना हमें मिली थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग