श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने दिया मनरेगा मजदूरों को तोहफा, मजदूरी दरों में हुई बढ़ोतरी

MGNREGA | PM MODI | RATE | SHRESTH BHARAT

Lok Sabha election: केंद्र की मोदी सरकार ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना’ (मनरेगा) के तहत काम करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मनरेगा मजदूरी की दर में 3 से 10 प्रतिशत तक इजाफा किया है। यानी अब मनरेगा के मजदूरों को ज्यादा पैसा मिलेगा।

जारी किया नोटिफिकेशन

नोटिफिकेशन के हिसाब से 1 अप्रैल से नई दरों को लागू कर दिया जायेगा। सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड की मजदूरी दरों में सबसे कम 3 फीसदी का इजाफा किया है। जबकि गोवा में मनरेगा की दरों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है।

मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मनरेगा भत्ता बढ़ाकर काम करने वालों का एक बड़ा तोहफा दे दिया है। इस योजना से लोकसभा के चुनावों में केंद्र की मोदी सरकार को कितना फायदा मिलता है। यह तो आने वाले कुछ समय में ही पता चल जायेगा।

मनरेगा क्या है?

मनरेगा की शुरुआत 2 फरवरी 2006 को हुई थी। इसे पहले राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) के नाम से जाना जाता था, जिसे 2 अक्टूबर 2009 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) में बदल दिया गया था।

मनरेगा के कुछ प्रमुख लाभों में शामिल हैं

मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलता है। मनरेगा गरीब लोगों की आय में वृद्धि करता है। दलित और आदिवासी समुदायों को सामाजिक न्याय प्रदान करता है। मनरेगा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज