श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सोने-चांदी में कीमतों में आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 28 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। फरवरी महीने के आखिरी दिन 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये तक गिरा है।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 28 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। फरवरी महीने के आखिरी दिन 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,300 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,000 रुपये के स्तर पर है।

सोने-चांदी में कीमतों मे गिरावट

आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। अगर डॉलर मजबूत होता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला लेता है, तो सोने के दाम और कम हो सकते हैं। इसके अलावा, अगर त्योहारी सीजन में सोने की मांग घटती है या निवेशक मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचते हैं, तो कीमतें नीचे आ सकती हैं। इसलिए बाजार पर नजर रखना जरूरी है, क्योंकि आर्थिक बदलाव या सरकारी नीतियों का असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के मामूली तेजी रही। यहां दाम 87,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,090 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 28 फरवरी 2025 का दाम।

चांदी की कीमत

28 फरवरी को चांदी की कीमत 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

सोने की कीमत तय करने के कारक

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी