Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहले पबजी, फिर प्यार; भारत के छोरे से मिलने आई विदेशी छोरी

अमेरिका की रहने वाली एक लड़की की दोस्ती उत्तर प्रदेश के इटावा में रहने वाले युवक से हो गई। इतना ही नहीं वह युवक से मिलने के लिए इटावा पहुंच गई...
American girl reached Etawah | Etawah | American girl | pubg | shreshth bharat

American girl reached Etawah: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर तो आपको याद ही होगी, जिसे पबजी गेम खेलते समय नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था। अब ऐसी ही एक ओर खबर सामने आई है। अमेरिका की रहने वाली एक लड़की की दोस्ती उत्तर प्रदेश के इटावा में रहने वाले युवक से हो गई। इतना ही नहीं वह युवक से मिलने के लिए इटावा पहुंच गई। यूपी रोडवेज की बस में विदेशी लड़की को देख लोग हैरत में पड़ गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकोहाबाद पुलिस ने लड़की को बस से उतारा और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जो पता चला उससे पुलिस भी हैरान रह गई।

पब्जी खेलने के बाद हुई दोस्ती

मिली जानकारी के मुताबिक, पबजी खेलने के दौरान अमेरिका के फ्लोरिडा होलमेज क्रीक रोड ग्रेसविले की रहने वाली ब्रुकलिन कार्नले की मुलाकात चंडीगढ़ के रहने वाले युवी वांगो नाम के युवक से हुई। ब्रुकलिन टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई और तीन महीने तक चंडीगढ़ में युवी बांगो के फ्लैट में रही। वहीं, युवी वांगो बेंगलुरु में नौकरी करता है।

शक होने पर दी पुलिस को जानकारी

इसके अलावा एक बार फिर पबजी खेलने के दौरान ब्रुकलिन की मुलाकात इटावा के रहने वाले हिमांशु से हुई, जिसके बाद अमेरिकन लड़की हिमांशु के साथ इटावा आ गई। कई दिनों तक इटावा में रहने के बाद जब ब्रुकलिन यूपी रोडवेज की बस से दिल्ली जा रही थी, तो शिकोहाबाद में उसी बस में सफर कर रहे एक व्यकित को ब्रुकलिन और हिमांशु के बीच बातचीत को लेकर शक हुआ। उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी।

पूछताछ में बताया वीजा पर घूमने आई भारत

वहीं, सूचना पाते ही फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना पुलिस ने मौके पर बस को रुकवाया और दोनों को बस से उतारकर शिकोहाबाद थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने हिमांशु और ब्रुकलिन से पूछताछ की। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अमेरिकन लड़की ने बताया कि अमेरिका से टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई हुई है, जहां पबजी खेलते समय उसकी कई हिंदुस्तानियों से दोस्ती हो गई। फिलहाल पुलिस ने महिला सिपाही के साथ उसे दिल्ली भेज दिया है।

गूगल ट्रांसलेट से करते थे बात

शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि लड़की को हिंदी बिल्कुल नहीं आती थी। वहीं, हिमांशु की इंग्लिश भी कमजोर थी। इसलिए दोनों गूगल ट्रांसलेट करके आपस में बातचीत किया करते थे। जानकारी के मुताबिक, देर रात तक इंटेलिजेंस और LIU ने भी हिमांशु से पूछताछ की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा