Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर में आठ नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

इस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं, दो जवान घायल हैं। अभी भी सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है...
Naxal Encounter in Chhattisgarh | Naxal Encounter | Chhattisgarh | shreshth bharat

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ अबुझमाड़ के जंगलों में हुई है। इस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं, दो जवान घायल हैं। अभी भी सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है।

बता दें, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र कई नक्सली छिपे रहने की खबर मिली थी। जानकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं।

ऑपरेशन में 1400 जवान शामिल

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। इस ऑपरेशन में डीआरजी और एसटीएफ के 1400 जवान शामिल हैं। दरअसल, पिछले 161 दिन के अंदर 144 नक्सली मारे गए हैं। पिछले तीन दिनों से नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है।

एक जवान शहीद और दो घायल

मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने पर सीएम विष्णु देव सहाय ने दुख जताया है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उनका खात्मा करने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा