Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आजकल बच्चे भी हो जाते हैं इस बीमारी का शिकार, जानिए क्या हैं लक्षण

तनाव एक ऐसी बीमारी है, जो बड़े लोगों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी होती है। तो आज हम आपको बताएंगे कि बच्चे क्यों एग्रेसिव हो जाते हैं...
stress in children | children | stress | shreshth bharat

Causes of stress in children: तनाव एक ऐसी बीमारी है, जो बड़े लोगों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी होती है। आजकल बच्चे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं। इसका मुख्य कारण तनाव होता है। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि माता-पिता की वजह से बच्चों में तनाव बढ़ जाता है। कई बार उनका खान-पान सही न होने की वजह से भी तनाव देखा जाता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि बच्चे क्यों एग्रेसिव हो जाते हैं…

मूड डिसऑर्डर की वजह से बच्चे एग्रेसिव हो जाते हैं और सेल्फ कंट्रोल खो देते हैं। वह हर छोटी से छोटी बात पर चिड़चिड़ाने लगते हैं। हर बात पर परेशान होने लगते हैं। अगर आप बच्चों को हर बात के लिए टोकते रहते हैं और बात-बात पर किसी दूसरे के साथ कम्पेयर करते हैं, हर वक्त उनकी कमियां गिनाते रहते हैं, उनकी बुराइयों के बारे में ही चर्चा करते हैं तो यह बातें बच्चों को एग्रेसिव बना देती हैं।

अगर बच्चा बहुत अधिक टीवी, मोबाइल, वीडियो गेम पर समय गुजार रहा है तो यह चीजें बच्चे को मेंटली थकाने का काम करती हैं। बच्चों में मूड स्विंग की परेशानी होने लगती है। अधिक स्क्रीन टाइम से बच्चे गुस्सा करने लगते हैं।

बच्चों के माता-पिता बात-बात पर लड़ते-झगड़ते रहते हैं तो उनके बच्चों में भी यह बिहेव आने लगता है और वे मिसबिहेव करना व गुस्सा दिखाना सीख लेते हैं। अगर बच्चा कम उम्र से ही काफी मात्रा में मीठी चीजें खाता है तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और बच्चों में डिसऑरिएंटेशन की परेशानी शुरू हो जाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड