श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

करवाचौथ मनाने कानपुर आ रही महिला कांस्टेबल से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Radha Soami Satsang Beas Ashram Rape Case:

Female Head Constable Raped In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल शनिवार रात करवा चौथ मनाने ससुराल आ रही थी। इस दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर महिला पुलिसकर्मी को दबोचकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के कपड़े तक फाड़ दिए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की है। अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पाली में उतरने के बाद गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल आ रही थी। इस दौरान आरोपी महिला हेड कांस्टेबल को गांव के पास अंधेरे का फायदा उठाकर बाजरे के खेत में दबोचकर ले गया और उसका रेप किया। इतना ही नहीं, महिला के कपड़े तक फाड़ दिए।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने आरोपित का प्रतिरोध करते हुए उसकी एक अंगुली चबा ली, जिसमें उसका एक दांत भी टूट गया। महिला ने आरोपी के नाखून मारते हुए शोर मचाया तो कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ आती देख आरोपित मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और केस दर्ज कर देर रात आरोपित को पकड़ लिया।

आरोपी गिरफ्तार

एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में सेन पश्चिम पारा क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को पकड़ लिया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

ये भी पढ़ें- SC ने कर्नाटक में 8, 9 और 10 के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा पर लगाई रोक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज