Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BJP ने की हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने की मांग, कांग्रेस ने कहा, ‘डरो मत, हार का…’

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हरियाणा में वोटिंग की तारीखों को बदलने की अपील की है। वहीं पत्र लिखने के बाद अब कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो रही है।
Mohan Lal Badoli Appealed To EC

Haryana Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। पार्टियां टिकट आवंटन को लेकर मंथन कर रही हैं। ऐसे में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर वोटिंग की तारीखों को बदलने की मांग की है।

भाजपा द्वारा लिखे गए इस पत्र के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव में देरी करने का आरोप लगाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि हां मैने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तारीख को चार से पांच दिन बढ़ाने की अपील की, क्योंकि 1 अक्टूबर से पहले और बाद में कई छुट्टियां हैं, जिसके कारण मतदान का प्रतिशत कम हो सकता है। बडोली ने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को लेना है और उनका निर्णय माना जाएगा।

भाजपा द्वारा चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिखे जाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस के एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया कि ‘हरियाणा चुनाव में BJP बुरी तरह से हार रही है और इस बात की रिपोर्ट पार्टी के नेताओं तक पहुंच गई है। इसलिए अब तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, ताकि हार को टाला जा सके।

हरियाणा BJP अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को ख़त लिखा है कि ‘कृपया हरियाणा के चुनाव को टाल दीजिए।’ साफ है- BJP ने हरियाणा में कोई काम नहीं किया, जिसके बदौलत वह चुनाव लड़ सके और वोट मांग सके। यहां तक कि BJP के पास टिकट देने लायक 90 उम्मीदवार भी नहीं हैं।’

वहीं इस ट्वीट का पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों के गणित और हिसाब किताब में तो दिक्कत थी ही, पर इन्हे पढ़ने में थोड़ी तकलीफ है।

यह लेटर चुनाव टालने के लिए नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सके उसके लिए लिखा गया है।

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 7 लोगों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, जल्द सच आएगा सामने!

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा