श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने जब्त किए रिकॉर्ड 4,650 करोड़ रुपये

election commission of India

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इलेक्शन कमीशन ने एक अहम आंकड़ा पेश किया है। कमीशन ने इस बार इलेक्शन शुरू होने से पहले ही 4,650 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। अभी 19 अप्रैल को मतदान होना बाकी है। चुनाव आयोग ने ये राशि अपनी उन संस्थाओं के जरिए जब्त की हैं जो आयोग की निगरानी में कामकाज कर रही हैं।

हर दिन 100 करोड़ रुपये से ऊपर की जब्ती

खास बात ये है कि ये रकम 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जब्त की गई राशि से ज्यादा है। यानी ये अपने आप में अब तक का रिकॉर्ड है। आयोग ने कहा है कि जब से चुनाव की घोषणा हुई है तब 1 मार्च से अब तक लगातार प्रवर्तन पदाधिकारी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि प्रतिदिन जब्त कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने इस बारे में बयान जारी किया, आम चुनाव 2024 जारी हैं, इलेक्शन कमीशन इस दौरान 75 साल के लोकसभा चुनाव के इतिहास में सबसे ज्यादा जब्ती की ओर है।

कौन कर रहा है ये जब्ती

चुनाव आयोग ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वाड, सांख्यिकी निगरानी दल, वीडियो देखने वाली टीमें और बॉर्डर चेकपॉइंट के जरिए जब्ती का काम चौबीसों घंटे किया जा रहा है। इसमें यह भी कहा गया कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि नकदी, शराब, मुफ्त चीजें, ड्रग्स और नशीले पदार्थों की ना तो आवाजाही हो और ना वितरण।

बता दें, लोकसभा चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा