श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

voting | lok sabha election |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी। ऐसे में आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। जिन सीटों पर मतदान होने हैं, वहां पर आज शाम 4 बजे से 6 बजे तक अलग-अलग समय पर चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी जुलूस या फिर सार्वजनिक सभा नहीं कर पाएगा।

21 राज्यों की 102 सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 4, मेघालय की 2, मणिपुर की 2, छत्तीसगढ़ की 1, अरुणाचल की 2, महाराष्ट्र की 5, तमिलनाडु की 39, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1, पुडुचेरी की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे।

यूपी की इन सीटों पर होगा मतदान

यूपी की जिन 8 सीटों पर मतदान होगा, उनमें मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और नगीना शामिल हैं। इन सभी जगहों पर आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। बता दें कि, पहले चरण में कुल 80 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें 73 पुरुष और सात महिलाएं हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज