Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ram Navami: Pm Modi ने कुछ इस तरह से मनाई राम नवमी, कही ये बातें

PM NARENDRA MODI | AYODHYA | RAM MANDIR | SHRESHTH BHARAT

राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद बुधवार को अयोध्या में पहली बार  राम नवमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह अयोध्या में श्री राम का भव्य राम मंदिर बनने के बाद पहली रामनवमी है। आज अयोध्या में रामनवमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद,  आज हमें अयोध्या में रामनवमी मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने सालों की कड़ी तपस्या और बलिदान का परिणाम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम नवमी को दी देशवासियों को शुभकामनाएं

राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की यादें आज भी उनके मन में उसी ऊर्जा के साथ स्थापित हैं। इस शुभ अवसर पर मेरा मन बहुत खुश है। यह श्री राम की परम कृपा है कि इस वर्ष मेरे देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना था। अवधपुरी में उस क्षण की यादें आज भी उसी ऊर्जा के साथ मेरे मन में स्पंदित हैं। भगवान श्री राम और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।


राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों और संतों का बलिदान

पीएम मोदी ने आगे लिखा राम मंदिर निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भक्तों और संतों का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। भगवान श्री राम हर भारतीय के रोम-रोम में बसे हैं, उनकी अंतरात्मा में रचे-बसे हैं। भव्य राम मंदिर की पहली रामनवमी का यह अवसर उन भक्तों और संतों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जिन्होंने राम मंदिर बनवाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर उत्सव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विस्तृत व्यवस्था और सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। अयोध्या के सभी इलाकों को जोन और सेक्टर में बांट दिया गया है। हमारे स्वयंसेवकों और फोर्स मल्टीप्लायरों को तैनात किया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी व्यवस्था की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग