Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

श्वेता तिवारी का छलका दर्द, कहा- मुझे दोनों ही शादियों में धोखा मिला

Shweta Tiwari: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को कौन नहीं जानता। सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के किरदार से घर-घर अपनी पहचान...
Shweta Tiwari, |Shweta Tiwari news| SHRESHTH BHARAT

Shweta Tiwari: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को कौन नहीं जानता। सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा के किरदार से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी आज सिंगल मदर हैं और अकेले ही परिवार की सभी जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्वेता ने एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार शादी रचाई है, पर दोनों ही बार ही उनका रिश्ता टूट गया।

दरअसल, श्वेता तिवारी ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। बाद में साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से बेटी पलक हैं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, लेकिन ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली। इस शादी से श्वेता का एक बेटा है।

श्वेता तिवारी को दोनों बार अलग-अलग परिस्थियों से गुजरना पड़ा। इस दौरान उन्होंने इतना दर्द और तकलीफ झेला है कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते। हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने यह खुलासा किया कि उन्हें दोनों ही शादियों में कई बार धोखा मिला है…

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, कहा- मर जाएं क्या हम लोग

Shweta Tiwari का छलका दर्द

श्वेता तिवारी ने बताया कि वह अपने परिवार में इंटर-कास्ट मैरिज करने वाली पहली लड़की थीं। घरेलू हिंसा की शिकायतों के बावजूद उन्होंने अपने पहले पति राजा चौधरी को तलाक नहीं दिया। इसके पीछे का कारण भी श्वेता ने बताया। श्वेता ने यह भी दावा किया कि जिन लोगों ने उन्हें धोखा दिया, वे उनके बेहद करीबी थे।

श्वेता तिवारी ने कहा कि जब आपको पहली बार धोखा मिलता है, तो यह आपको बहुत परेशान करता है। आप रोते हैं, आपको लगता है ‘भगवान, मेरे साथ ही क्यों?’ आप इसे ठीक करने की कोशिश करते हैं। दूसरी बार जब ऐसा होता है तो आपको एहसास होगा कि यह कभी भी दुख देना बंद नहीं करेगा, यह ऐसे ही चलता रहेगा और जब तीसरी बार आपको धोखा मिलता है तो यह आपको दुख देना बंद कर देता है।

‘मुझे अब फर्क नहीं पड़ता’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसका आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अब जब कोई मुझे धोखा देता है, जब कोई मुझे दुख पहुंचाता है, तो मैं उनसे इसकी शिकायत नहीं करती। मैं बस खुद को अलग कर लेती हूं। मुझे दुख पहुंचाना उनके व्यक्तित्व में है और अब यह मेरे व्यक्तित्व में है कि मैं दुखी न होऊं।’

श्वेता तिवारी आगे कहती है, ‘मैं अब उन्हें वह पावर नहीं देती और अचानक उन्हें एहसास होता है। ओह, वह चली गई। अब तक मैंने देखा है कि जिन लोगों की जिंदगी मैंने छोड़ दी है और चली गई है, वे पछता रहे हैं।’

Shweta Tiwari ने इसलिए नहीं लिया था तालाक

राजा संग खराब रिश्ते के बावजूद उन्होंने तलाक नहीं लिया, इसके पीछे क्या वजह है? इसके बारे में जब सवाल किया गया तो श्वेता कहती है, ‘मेरे पूरे परिवार में किसी ने कभी लव मैरिज नहीं की थी, लेकिन मैंने की। हमारे परिवार में कास्ट ( जाति) को लेकर भी काफी समस्याएं थीं, फिर भी मैंने इंटर-कास्ट मैरिज की। लोगों ने पहले ही मेरी मां को ताना मारना और मेरी शादी को जज करना शुरू कर दिया था।

Khatron Ke Khiladi 14: हर एपिसोड के लाखों रुपये चार्ज कर रहे ये कंटेस्टेंट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग