Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गृह मंत्रालय के इस आदेश के कारण पुलिस को नहीं मिल रही लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी

सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस ने अप्रैल में हुई गोलीबारी के बाद साबरमती जेल में बंद बिश्नोई की हिरासत हासिल करने के लिए कई आवेदन दायर किए, लेकिन गृह मंत्रालय के आदेश के कारण उन्हें मना कर दिया गया।
Lawrence Bishnoi Custody

Lawrence Bishnoi Custody: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या और अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है। इसके बावजूद भी मुंबई पुलिस गुजरात की जेल में बंद खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत हासिल नहीं कर पाई है।

सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस ने अप्रैल में हुई गोलीबारी के बाद साबरमती जेल में बंद बिश्नोई की हिरासत हासिल करने के लिए कई आवेदन दायर किए, लेकिन गृह मंत्रालय के आदेश के कारण उन्हें मना कर दिया गया।

इस आदेश के कारण पुलिस को नहीं मिल रही कस्टडी

अगस्त 2023 में बिश्नोई को ड्रग तस्करी के मामले में दिल्ली के तिहाड़ से साबरमती जेल ले जाया गया था। वहीं, गृह मंत्रालय ने उसके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 268 के तहत एक आदेश जारी किया था। जारी इस आदेश में कहा गया था कि कोई भी राज्य या एजेंसी एक साल तक बिश्नोई की हिरासत (Lawrence Bishnoi Custody) नहीं मांग सकती।

महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव की तारीखों का एलान आज, दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

यह धारा सरकार को कैदियों की आवाजाही पर रोक लगाने की शक्ति प्रदान करती है। यह आदेश इस वर्ष अगस्त तक प्रभावी रहना था, लेकिन सुनने में आ रहा है कि अब इसे एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

‘हम आज सबसे भीख मांग रहे हैं, जबकि भारत चांद पर जा रहा है’; SCO मीटिंग से

बिश्नोई गिरोह ने 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद उसने अप्रैल में बांद्रा में स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के लिए भी जिम्मेदारी ली।

BJP को पहले से ही पता था कि आज होगा तारीखों का एलान, JMM नेता मनोज पांडे ने किया दावा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग