Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी ने इस खास अंदाज में काशीवासियों का किया धन्यवाद

PM Narendra Modi reached Kashi: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत बनारसी भाषा से की...
PM NARENDRA MODI | kashi | varanasi | shreshth bharat

PM Narendra Modi reached Kashi: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत बनारसी भाषा से की। पीएम मोदी ने कहा “चुनाव जीतने के बाद हम पहली बार आज बनारस आयल हई काशी के जनता के हमार प्रणाम। काशी के लोगों की वजह से में धन्य हो गया। सूर्य देवता भी थोडल ठंडक बरसाने लग गया मां गंगा देवी ने जैसे मुझे गोद ले लिया है, मैं यही का हो गया हूं।”

पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार अपने किसान भाई-बहनों का जीवन और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए प्रतिबुद्ध है। काशी की पवित्र भूमि से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। पीएम मोदी ने पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की, जिसमें 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “18वीं लोकसभा के लिए हुआ एक चुनाव भारत के लोकतंत्र की विशालता को, भारत के लोकतंत्र के सामर्थ्य को, भारत के लोकतंत्र की व्यापकता को, भारत के लोकतंत्र की जडों की गहराई को, दुनिया के सामने पूरे समर्थ के साथ प्रस्तुत करता। यूरोप और यूरोपियन यूनियन सारे मतदाताओं को जोड़ दें तो भी भारत के वोटों की संख्या ढाई गुना ज्यादा है। बनारस के सभी मतदाता का लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता। बनारस के लोगों ने तीसरी बार पीएम भी चुना है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग