Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Dharmendra Pradhan Resigns: 36 दिन के जंतर-मंतर आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद, अभिजीत दिपके बोले- ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’

Dharmendra Pradhan Resigns

Dharmendra Pradhan Resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और नेता अभिजीत दिपके ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों से चल रहे आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Dharmendra Pradhan Resigns: दिपके बोले- सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा

दिपके ने कहा कि अक्सर लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन लगातार संघर्ष के कारण आखिरकार सरकार को झुकना ही पड़ा। उन्होंने जंतर-मंतर पर जश्न मनाते हुए कहा कि आंदोलन की बड़ी जीत हुई है और यह युवाओं के संघर्ष की क्रांति है। CJP ने सरकार के साथ बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को “नॉन-नेगोशिएबल” बताया था।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा और सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर बताया कि वे पिछले कुछ दिनों की घटनाओं और पेपर लीक विवाद से बेहद व्यथित हैं। उन्होंने साफ किया कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। वह नहीं चाहते कि छात्रों का ध्यान कानूनी और राजनीतिक विवादों में उलझे। (Dharmendra Pradhan Resigns)

CJP ने सरकार के सामने रखीं दो ‘नॉन-नेगोशिएबल’ मांगें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP ने आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं किया है। पार्टी ने सरकार के सामने दो और शर्तें रखी हैं। पहली, NEET विवाद के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। दूसरी, आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई सभी एफआईआर (FIR) और कानूनी मामले तुरंत वापस लिए जाएं। (Dharmendra Pradhan Resigns)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Dharmendra Pradhan Resigns
Dharmendra Pradhan Resigns: 36 दिन के जंतर-मंतर आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद, अभिजीत दिपके बोले- 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'
Maharashtra TET Paper Leak Case
Maharashtra TET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार से गिरफ्तार हुआ कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता; SIT ने खोले बड़े राज
Delhi Protest
NEET आंदोलन पर बवाल: 'संसद चलो' मार्च में हिंसा, 15 FIR; 2,000 संदिग्धों की पहचान का दावा
NEET Paper Leak Row
NEET Paper Leak Row: नीट पेपर लीक पर सबसे बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त; दोषियों पर होगी कार्रवाई
Tiranga Rally in Mumbai
"हमारे पास तिरंगा है, आपके पास लाठियां...", NEET पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में उद्धव ठाकरे की तिरंगा रैली, केंद्र पर साधा निशाना
Himachal Pradesh Weather
हिमाचल में मानसून का कहर: बिजली-पानी सेवाएं बाधित, 66 लोगों की मौत; IMD का रेड अलर्ट जारी