श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुनवाई कर सकता है दिल्ली HC

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस वक्त ED की हिरासत में हैं। इसको लेकर दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनवाई कर सकती है। अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर दिल्ली की आबकारी नीति में हुए घोटाले के मामले में ईडी ने एक हफ्ते की रिमांड पर लिया हुआ है।

इसी के खिलाफ दायर याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनवाई कर सकती है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया था। फिलहाल केजरीवाल जेल से ही मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाल रहे हैं और उन्होंने वहां से कुछ आर्डर भी पास किए हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 26 मार्च को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन करने का प्लान बनाया था। हालांकि पुलिस व्यवस्था काफी मुस्तैद रही। आप द्वारा पीएम आवास का घेराव करने की घोषणा की गई थी। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचारी बताते हुए उनकी सरकार को अवैध बताया था।

बीजेपी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की गरिमा बरकरार रखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके चलते दिल्ली पुलिस को भाजपा कार्यकर्ताओं को पानी की बौछार करके तितर-बितर करना पड़ा था। बीजेपी के 57 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें भाजपा के दिल्ली प्रेसिडेंट वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप सहित इंडिया गठबंधन पहले ही 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली के आयोजन की घोषणा कर चुका है। केजरीवाल की गिरफ्तारी विदेशों में भी काफी चर्चित हो रही है। इस पर जर्मनी के बाद यूएस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन देशों का कहना है कि केजरीवाल के लिए समय रहते सभी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए जो साफ सुथरी हो और पारदर्शी हो।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी